दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन करोड़ रुपये के 367 आईफोन जब्त

iPhone: 367 iPhones worth Rs 3 crore seized at Delhi airport
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: सीमा शुल्क (Customs Department) अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) के नए कूरियर टर्मिनल से तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत के 367 आई फोन (iPhone) जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन आई फोन को आठ कूरियर पार्सल में छुपा कर रखा गया था जिनके बारे में बताया गया था कि यह घर का सामान है। ये फोन सऊदी अरब (Saudi Arab) के रियाद से आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि 367 आईफोन में, 154 ‘आईफोन 12 प्रो', 12 ‘आईफोन 12 प्रो मैक्स', एक ‘आईफोन 11 प्रो' और 200 ‘आईफोन एक्सएस' मॉडल के हैं और बाजार में इनकी कीमत करीब 3.19 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि सीमाशुल्क अधिकारियों ने नए कूरियर टर्मिनल से इनकी जब्ती की है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com