- Hindi News »
- Article »
- Indore Congress Candidate Akshay Kanti Bam To Join Bjp
सूरत के बाद अब इंदौर में भी बड़ा खेला! कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन, BJP में शामिल
- Written By: राहुल गोस्वामी

अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन
नई दिल्ली/इंदौर: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दो चरण खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब कांग्रेस (Congress) को फिर बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह नगर इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम (Akashy Kanti Bam) ने अपना नाम वापस ले लिया है। यानी, वे चुनावी मैदान से बाहर हो चुके हैं, इससे यहां BJP की जीत का रास्ता साफ माना जा रहा है।
आज यानी सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम BJP धायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में अब इंदौर में BJP उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं रह गई है। इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में अक्षय ने चार नंबर सीट से टिकट मांगा था। लेकिन, कांग्रेस ने तब उन्हें टिकट ही नहीं दिया था। हालांकि लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था। नामांकन वापस लेने के बाद से अक्षय का फोन बंद आ रहा है। वहीं, यह भी माना जा रहा है कि इसमें कैलाश विजयवर्गीय की अहम भूमिका हो सकती है।
इधर कैलाश विजयवर्गीय पोस्ट किया फोटो
आज अचानक कांग्रेस प्रत्याक्षी अक्षय बम सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उनके साथ BJP विधायक रमेश मेंदोला और MIC मेंबर जीतू यादव थे। अक्षय ने नाम वापस लिया और फिर मेंदोला के साथ कार्यालय के बाहर निकल लिए। इसके कुछ ही देर बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फेसबुक पर अक्षय के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि अक्षय का BJP में स्वागत है। यहाँ से वे अक्षय को लेकर सीधे BJP कार्यालय पहुंचे। उधर, अक्षय के अचानक नामांकन वापस लेने से कांग्रेस नेता खासे नाराज हैं, वे तो उनके घर के बाहर प्रदर्शन भी करने धमक रहे हैं।
17 साल पुराने मामले में घिरे अक्षय कांति बम
बताते चलें कि, बीते चार दिन पहले यानी 25 अप्रैल को अक्षय कांति बम सहित कुछ और लोगों पर एक 17 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले को बढ़ाया गया था। इस मामले में अगली सुनवाई आगामी 10 मई को है। इसी के साथ अक्षय कांति बम सहित अन्य लोगों की मुसीबत बढ़ गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सायोनी का गीत ममता को ले डूबा! उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कसा तंज; बताई TMC की हार की वजह
MP News: BJP की प्रदेश कार्यसमिति होगी छोटी, एक सैकड़ा नाम तय! कम लेकिन दमदार वाले फॉर्मूले पर काम करेगी पार्टी
बंगाल में क्यों हुई ममता की दुर्गति? 2024 से 2026 में ऐसा क्या हुआ कि रसातल में पहुंची TMC
पश्चिम बंगाल में मोहन यादव का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत, तीन सीटों पर किया प्रचार तीनों पर ही BJP आगे
Indore congress candidate akshay kanti bam to join bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














