आज मैदान में उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, ग्रेट ब्रिटेन से होगा महामुकाबला

टोक्यो ओलपिंक में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरआत बेहद ख़राब हुई थी। शुरुआत के पहले तीन मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
Indian women Hockey Team
File Photo
Published on: 
Updated on: 

टोक्यो: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) का ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में गोल्ड मेडल जीतने का सपना भले ही अधूरा रह गया हो, लेकिन अभी भी टीम के पास इतिहास बनाने का मौका है। भारतीय महिला हॉकी टीम आज कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन (Ind Women Hockey Team vs GB Women Hockey Team) के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है। यह पहला मौका है जब भारतीय महिला टीम मेडल जीतने के लिए उतरेगी।

टोक्यो ओलपिंक में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरआत बेहद ख़राब हुई थी। शुरुआत के पहले तीन मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, उसके बाद टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन कर कमबैक किया और दो बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रिलया टीम को हराकर सेमीफइनल में जगह बनाई। यह पहली बार था जब महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। हालांकि, सेमीफाइनल में उसे अर्जेंटीना के हांथो हार का सामना करना पड़ा। इसके पहले 1980 में टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बना पाई थी।

ऐसे में अगर आप महिला हॉकी का यह मैच लाइव देखना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं...

https://www.sonyliv.com/

https://www.youtube.com/channel/UCX2eNtU1ZG3x4OpdP2UIlJA

इस लिंक पर जाकर भी आप लाइव अपडेट देख सकते हैं…

https://twitter.com/ddsportschannel