चीन-पाक के लिए खतरे की घंटी! नेवी-एयर फाॅर्स को मिलेगा अस्त्र MK-1 मिसाइल

missile
Pic: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्‍ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, अब रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने बीते मंगलवार को भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के साथ अस्त्र MK-1 मिसाइल (MK-1 Missile) के लिए डील की है। खबर यह भी यह डील 2,971 करोड़ रुपए की है। वहीं, रक्षा मंत्रालय के मानें तो, यह मिसाइल हवा से हवा में मार करने में सक्षम है। अब इस मिसाइल को भारतीय वायु सेना और नौसेना को दिया जाना है।

बता दें कि, इस मिसाइल को बनाने के उपकरण की आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड(BDL)के साथ 31 मई, 2022 को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है। वहीं अभी तक इस श्रेणी की मिसाइल को स्वदेशी रूप से बनाने की तकनीक उपलब्ध नहीं थी। इसके साथ ही अस्त्र MK-I बीवीआर एएम को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

एस्ट्रा MK-I मिसाइल और सभी संबद्ध प्रणालियों के उत्पादन के लिए डीआरडीओ(DRDO)से बीडीएल (BDL)को प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण अब पूरा कर लिया गया है। आपको यह भी बता दें कि, यह एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी(aerospace technology)में कम से कम 25 वर्षों की अवधि के लिए कई एमएसएमई(MSME)के लिए अवसर भी पैदा करेगी। 

यह भी बता दें कि, यह परियोजना अनिवार्य रूप से 'आत्मनिर्भर भारत' की भावना का प्रतीक है और हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश की यात्रा को साकार करने में बहुत ज्यादा मदद करेगी।