बारिश ने किया 'मजा किरकिरा', रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे

cricket
Pic: ICC
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. आज भारत और न्यूजीलैंड (India Vs Newzealand) के बीच खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। हालांकि आज मैच के दौरान हुई बारिश के चलते इसके कुछ ओवर्स जरुर घटाए गए थे, लेकिन बाद में इसे रद्द करने का फैसला लिया गया। बताते चलें कि टीम इंडिया सीरीज में अभी भी 0-1 से पीछे चल रही है। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीता था और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। 

बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच एक बार फिर बारिश के चलते रोक दिया गया था। वहीं अब से कुछ वक्त पहले ही यह मैच शुरू हुआ था, लेकिन फिर से बारिश ने यहां मजा किरकिरा कर दिया। खेल रोके जाने तक टीम इंडिया के लिए आज सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन फिर बारिश ने सब गुडगोबर कर दिया।

मैच रोके जाने के समय भारत का स्कोर 12.5 ओवर में 89/1 हो गया था। वहीं सूर्यकुमार यादव 34, शुभमन गिल 45 रन पर नाबाद थे। आज कप्तान शिखर धवन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए थे। मैट हैनरी ने उन्हें लॉकी फर्ग्युसन के हाथों कैच आउट करवाया था।

ऐसा था आज का प्लेइंग-11

आज भारत ने दो बदलाव करते हुए शारदुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर जबकि संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टीम में जगह दी थी। वहीं न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है और एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल को अंतिम एकादश में शामिल किया था।

भारत की प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन (कप्तान), डिरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन