

नई दिल्ली. चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स में आज यानी 26 सितंबर तीसरा दिन है। वहीं भारतीय खिलाड़ी टेनिस, बॉक्सिंग, तैराकी, शूटिंग जैसे कई खेलों अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। अब तक एशियन गेम्स में भारत ने 15 मेडल जीत लिए हैं। इसमें 3 गोल्ड शामिल हैं।
वहीं आज भारत ने इतिहास रचते हुए 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को मिला यह तीसरा गोल्ड मेडल है। हालांकि आज भारत को यह गोल्ड टीम इवेंट में मिला है। भारत के सुदिप्ती, दिव्यकृति सिंह, विपुल, अनुष ने टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। 19वें एशियन गेम्स में तीसरे दिन सेलिंग की प्रतियोगिता के दौरान भारत को तीसरा मेडल दिला दिया है।