शेन्द्रा एमआईडीसी और ऑरिक सिटी का क्षेत्र पुलिस आयुक्तालय कार्यक्षेत्र में शामिल करें

Include area of ​​Shendra MIDC and Auric City in Police Commissionerate MLA Sanjay Sirsath
Published on: 
Updated on: 

औरंगाबाद. शहर से सटे शेन्द्रा एमआईडीसी (​​Shendra MIDC) , ऑरिक सिटी ( Auric City ) का क्षेत्र शहर पुलिस आयुक्तालय (Police Commissionerate) कार्यक्षेत्र में शामिल करें। यह मांग औरंगाबाद पश्चिम के विधायक संजय सिरसाठ (MLA Sanjay Sirsath) ने हाल ही में शहर के दौरे पर आए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) से मुलाकात कर की। 

सीएम ठाकरे को सौंपे ज्ञापन में विधायक संजय सिरसाठ ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय कार्यक्षेत्र से सटे पंचसीतारा शेन्द्रा एमआईडीसी परिसर का बहुत सारा हिस्सा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के क्षेत्र के चिकलठाना थाना और कुछ हिस्सा करमाड थाना क्षेत्र में आता है। 

सीएम को ज्ञापन सौंपा

ऐसे में पंचसीतारा शेन्द्रा का सारा परिसर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में शामिल करना जरुरी है। क्योंकि यहां आए दिन  औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार हो रहा है।  इस औद्योगिक क्षेत्र में कामगार के रुप में कार्यरत कामगारों की बड़े पैमाने पर बस्तियां है। इसलिए उस परिसर के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने राज्य के निवर्तमान गृहमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर शेन्द्रा पंचसीतारा क्षेत्र पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में शामिल करने की मांग कुछ सालों पूर्व की थी। उस परिसर के नागरिकों की मांग को गंभीरता से लेकर चिकलथाना थाना क्षेत्र के सभी गांव, करमाड पुलिस थाना का कुछ हिस्सा, पंचसीतारा शेन्द्रा एमआईडीसी और ऑरिक सिटी यह सभी परिसर शहर के  पुलिस आयुक्तालय कार्यक्षेत्र में शामिल करने की मांग विधायक संजय सिरसाठ नेमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपे ज्ञापन में की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com