सड़क सुरक्षा के लिहाज से इस देश की है दुनिया में सबसे खतरनाक सड़कें, भारत चौथे नंबर पर: रिपोर्ट

accident
File Photo
Published on: 
Updated on: 

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दुनिया (World) में किसी भी अन्य देश की तुलना में वाहन चलाने (Vehicle Drivers) के मामले में सबसे खतरनाक देश है जबकि भारत (India) चौथे स्थान पर है। यह अध्ययन (Research) अंतरराष्ट्रीय चालक प्रशिक्षण कंपनी (International Driver Training Company) ‘जुतोबी' (Jutobi) ने किया है।

अध्ययन में कुल 56 देशों को शामिल किया गया

इस अध्ययन में कुल 56 देशों को शामिल किया गया और वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देशों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर थाईलैंड और तीसरे स्थान पर अमेरिका है। अध्ययन के अनुसार सबसे सुरक्षित सड़कें नॉर्वे में हैं और इसके बाद जापान का स्थान है तथा तीसरे स्थान पर स्वीडन है।

एक्सीडेंट का औसत निकालने का तरीका 

जुतोबी ने कहा, ‘‘हमने सभी देशों का विश्लेषण पांच तथ्यों के आधार पर किया। प्रत्येक को सभी तथ्यों के लिए 10 में से पहले सामान्य अंक दिए और बाद में सभी पांच तथ्यों के आधार पर अंतिम अंक का औसत निकाला।'' इन तथ्यों में प्रत्येक 100,000 जनसंख्या में सड़क पर होने वाली मौत, वाहन की अगली सीटों पर बैठे लोगों के सीट बेल्ट पहनने का प्रतिशत और शराब के सेवन की वजह से होने वाली दुर्घटना से मौत जैसे तथ्यों को शामिल किया गया था।

संगठन सड़क यातायात के नियमों में सुधार के प्रति काम करता है

ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के ‘ग्लोबल हेल्थ ऑब्जर्वेटरी' आंकड़ों पर आधारित है। वहीं जुतोबी के अध्ययन में सामने आए आंकड़ों को जस्टिस प्रोजेक्ट एस ए (जेपीएसए) ने चुनौती दी है। यह एक गैर सरकारी संगठन है जो दक्षिण अफ्रीका में सड़क यातायात के नियमों में सुधार के प्रति काम करता है।

आंकड़ों पर उठे सवाल 

जेपीएसए के अध्यक्ष हॉवर्ड देम्बोवस्की ने कहा कि इस सूची में दुनिया के सबसे खराब देशों में दक्षिण अफ्रीका को शामिल करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन के लिए जुतोबी ने पुराने आंकड़ों का इस्तेमाल किया है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com