- Hindi News »
- Article »
- In India The Number Of Infected Crosses 50 Lakh 90123 New Cases Came Out On Wednesday
भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख के पार, बुधवार को सामने आए 90,123 नए मामले
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
नई दिल्ली. भारत में कोविड-19 के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई। देश में केवल 11 दिन के अंदर मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के पार चले गए हैं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार तक 39,42,360 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 78.53 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 50,20,359 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 1,290 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 82,066 हो गई। भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में 30 लाख और 13 दिन में 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख के बाद 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे।
देश में 110 दिन में कोविड-19 के मामले एक लाख हुए थे और 59 दिनों में वह 10 लाख के पार चले गए थे। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.63 प्रतिशत हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra TOD Power Scheme: 70 लाख उपभोक्ताओं को 2235 करोड़ का फायदा, स्मार्ट मीटर से बढ़ी बचत
बंगाल में हार को लेकर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, जानें क्या कहा
Nagpur Theft Case:नागपुर में बेल सिस्टम पर सवाल, जमानत मिलते ही फिर वारदात; क्राइम ब्रांच ने दोबारा दबोचा
बरगी डैम हादसे पर बड़ा खुलासा: बिना वैध बीमे के चल रहा था क्रूज, सवालों से बचते नजर आ रहे अधिकारी
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,95,933 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 19.84 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 15 सितम्बर तक कुल 5,94,29,115 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें से 11,16,842 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई।
आंकड़ों अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,290 लोगों की मौत हुई है, उनमें सबसे ज्यादा 515 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके अलावा कर्नाटक के 216, उत्तर प्रदेश के 113, पंजाब के 90, आंध्र प्रदेश के 69, तमिलनाडु के 68, पश्चिम बंगाल के 59, दिल्ली के 36 लोग शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 82,066 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 30,409 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं तमिलनाडु के 8,502, कर्नाटक के 7,481, आंध्र प्रदेश के 5,041 , दिल्ली के 4,806, उत्तर प्रदेश के 4,604, पश्चिम बंगाल के 4,062, गुजरात के 3,244, पंजाब के 2,514 और मध्य प्रदेश के 1,820 लोग शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।”
In india the number of infected crosses 50 lakh 90123 new cases came out on wednesday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra TOD Power Scheme: 70 लाख उपभोक्ताओं को 2235 करोड़ का फायदा, स्मार्ट मीटर से बढ़ी बचत
May 04, 2026 | 12:53 PMबंगाल में हार को लेकर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 12:53 PMNagpur Theft Case:नागपुर में बेल सिस्टम पर सवाल, जमानत मिलते ही फिर वारदात; क्राइम ब्रांच ने दोबारा दबोचा
May 04, 2026 | 12:51 PMबरगी डैम हादसे पर बड़ा खुलासा: बिना वैध बीमे के चल रहा था क्रूज, सवालों से बचते नजर आ रहे अधिकारी
May 04, 2026 | 12:51 PMरजनीकांत और कमल हासन जहां चुके, वहां Thalapathy Vijay ने मारी बाजी, युवाओं की उम्मीद बने सुपरस्टार
May 04, 2026 | 12:50 PMहुमायूं कबीर से अजमल और ओवैसी तक…पांच राज्यों के चुनाव में नहीं चला मुस्लिम कार्ड, जनता ने चटाया धूल
May 04, 2026 | 12:44 PMसोशल मीडिया कंटेंट के लिए ट्रेन में तोड़फोड़, कोच की सीट फाड़ते दिखे युवक; लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
May 04, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM










