हरियाणा: नूंह में हुई हिंसा पर SC में आज सुनवाई, जिले में कर्फ्यू के साथ मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद

Nuh
PTI Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. जहां एक तरफ हरियाणा (Hartana) के नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा (Nuh-Gurugram Violence) के बाद यहां माहौल तनावपूर्ण है। वहीं इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं अब हालात को वापस पटरी पर लाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

आज भी कर्फ्यू 

वहीं आज भी हरियाणा के नूंह में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है, बीते 31 जुलाई को दो समूहों के बीच झड़प के बाद यहां कर्फ्यू लगाया गया है। इसी के सतह फिलहाल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

हालांकि बीते गुरूवार को हरियाणा सरकार ने नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों और जिला गुरुग्राम के उपमंडल सोहना, पटौदी और मानेसर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट निलंबन को  दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से हटा दी थी। वहीं हरियाणा के नूंह जिले में एक मस्जिद को आग लगा दी गयी जबकि एक अन्य मस्जिद में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी थी।

मामले पुलिस ने बीते गुरूवार को बताया था कि दोनों घटनाएं बीते बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई थी और इनमें कोई हताहत नहीं हुआ था। एक मस्जिद विजय चौक के निकट और दूसरी एक पुलिस थाने के पास स्थित है। दोनों मस्जिदों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। 

आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

जानकारी दें कि, हरियाणा के नूंह में बीते 31 जुलाई को हुई हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार 4 अगस्त को सुनवाई होगी। दरअसल बीते 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के खिलाफ आयोजित किए जा रहे विरोध मार्च और प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया था। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com