गुजरात: आफत की बारिश से मचा 'हाहाकार', 24 घंटे में 9 इंच तक हुई बरसात, जानें क्या है IMD का पूर्वानुमान

gujarat
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/अहमदाबाद. जहां इस समय गुजरात (Gujarat) में भयंकर बारिश से कोहराम मचा हुआ है। वहीं दो दिनों में इसमें 9 लोगों की जान चली गई है। इस समय राज्य में भारी और मुसलाधार बारिश हो रही है। वहीं बीते 30 घंटों में कुछ क्षेत्रों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है। 

राज्य के जिलों में ख़राब हालात

वहीं इस मुसलाधार बारिश से जूनागढ़, जामनगर, मोरबी, कच्छ, सूरत और तापी समेत विभिन्न जिलों में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके साथ ही कई कस्बों और शहरों में भारी जलजमाव देखा जा रहा है, जबकि ग्रामीण इलाकों तो और हालत ख़राब है,यहां सड़कें बंद हो गईं हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SIOC) के आंकड़ों की मानें तो राज्य के 37 तालुकाओं (प्रशासनिक उपखंडों) में शुक्रवार दोपहर 12 बजे समाप्त होने वाली 30 घंटे की अवधि में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है। वहीं सबसे अधिक बारिश तापी जिले के व्यारा तालुका में दर्ज की गई, जहां एक ही समय सीमा के भीतर 299 मिमी की भारी बारिश हुई।

सभी जिलों में बारिश 

फिलहाल गुजरात के सभी 33 जिलों में हल्की से लेकर मुसलाधार बारिश शुरू है। ऐसे में हालात को देखते हुए CM भूपेंद्र पटेल ने आपदा प्रबंधन के साथ बैठक की और NDRF टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है।राज्य के अन्य क्षेत्रों में बारिश की बात करें तो, जूनागढ़ शहर (298 मिमी), तापी का वलोद तालुका (288 मिमी), सूरत का महुवा (256 मिमी), जामनगर शहर (236 मिमी), सूरत का बारडोली (223 मिमी), मेंदार्दा शामिल हैं। जूनागढ़ (207 मिमी), और तापी जिले में डोलवन (206 मिमी)। इसके अलावा जामनगर जिले के जामनगर तालुका में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 177 मिमी बारिश हुई। बीते शुक्रवार को जामनगर शहर में भारी जलभराव देखा गया।

IMD का पूर्वानुमान 

वहीं IMD के अनुसार आज राज्य के विभिन्न जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी शनिवार को गांधीनगर, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी और वलसाड जैसे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का संकेत है। वहीं आगामी  रविवार और सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने को है।

Navbharat Live
navbharatlive.com