शराब के शौकीनों के लिए ख़ास खबर! अब दिल्ली मेट्रो में साथ ले जा सकेंगे 'शराब' की बोतलें

Delhi metro
Delhi metro File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) में शराब के शौकीनों के लिए ख़ास खबर। जी हां, अब दिल्ली में अब मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करने वाले यात्री अपने साथ शराब की बोतलें भी ले जा सकेंगे। दरअसल CISF और मेट्रो अधिकारियों की कमेटी ने इसको लेकर यह ख़ास फैसला लिया है। 

हालांकि अभी तक मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर ही शराब की बोतल साथ ले जाने की अनुमति थी। लेकिन अब नए आदेश में दिल्ली की सभी मेट्रो लाइन पर यात्रियों के लिए यह ख़ास सुविधा उपलब्ध होगी।इस नए आदेश को लागू करने के लिए CISF और DMRC के अधिकारियों की एक कमेटी ने पहले के आदेश का रिव्यू किया। 

नियम की ख़ास बातें 

  • दिल्ली मेट्रो के यात्री अब अपने साथ शराब की दो बोतलें ले जा सकेंगे। 
  • शराब की बोतलें पूरी तरह से सीलबंद यानि कि पैक होनी चाहिए। 
  • एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पहले से यात्रियों को ये सुविधा थी। 
  • अब यात्री सभी मेट्रो लाइन पर अपने साथ शराब की बोतलें ले जा सकेंगे।
  • हालांकि, मेट्रो के अंदर शराब पीना अब भी सख्त वर्जित ही है।
  • मेट्रो यात्रियों को यात्रा करते समय उचित शिष्टाचार बनाए रखना होगा।
  • कोई यात्री शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते पाया गया, तो कानून उचित कार्रवाई होगी।