- Hindi News »
- Article »
- Gold Etf Business Market
गोल्ड ETF में निेवेश 86 प्रतिशत बढ़कर 921 करोड़ रुपये हुआ
- Written By: राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश जुलाई महीने में इससे पिछले माह की तुलना में 86 प्रतिशत बढ़कर 921 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने की कीमतें उच्चस्तर पर होने के बीच निवेशकों द्वारा अपने पोर्टफोलियो में बहुमूल्य धातुओं को जोड़ने को लेकर काफी उत्साह है, जिससे वे गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार इस तरह चालू साल के पहले सात माह में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का शुद्ध प्रवाह बढ़कर 4,452 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने जुलाई में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध रूप से 921 करोड़ रुपये का निवेश किया।
इससे पिछले महीने यानी जून में उन्होंने गोल्ड ईटीएफ में 494 करोड़ रुपये डाले थे। इस निवेश के बाद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जुलाई के अंत तक 19 प्रतिशत बढ़कर 12,941 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो जून के अंत तक 10,857 करोड़ रुपये थीं। मासिक आधार पर देखा जाए, तो निवेशकों ने जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में 202 करोड़ रुपये डाले। फरवरी में उन्होंने इसमें 1,483 करोड़ रुपये का निवेश किया, लेकिन मार्च में उन्होंने मुनाफा काटा और 195 करोड़ रुपये की निकासी की।
अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 731 करोड़ रुपये और मई में 815 करोड़ रुपये रहा। मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, अमेरिका-चीन तनाव तथा कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। इस वजह से सोना लगातार ऊंचाई पर जा रहा है। ग्रो के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ने की प्रमुख वजह यह है कि निवेशक हेजिंग के लिए सोने में पैसा लगा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mira Bhayandar Water Crisis: मीरा-भाईंदर में जल संकट गहराया, मई में दो बार 24 घंटे पानी सप्लाई बंद
गोंदिया में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन आम व फसलों को भारी नुकसान का खतरा
BJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
AI Gift Card Scam: खाते से उड़ गए पैसे, ChatGPT और Gemini के नाम पर नया फ्रॉड, जानें क्या है बड़ा खतरा
Gold etf business market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar Water Crisis: मीरा-भाईंदर में जल संकट गहराया, मई में दो बार 24 घंटे पानी सप्लाई बंद
May 06, 2026 | 11:19 AMगोंदिया में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन आम व फसलों को भारी नुकसान का खतरा
May 06, 2026 | 11:13 AMBJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
May 06, 2026 | 11:09 AMAI Gift Card Scam: खाते से उड़ गए पैसे, ChatGPT और Gemini के नाम पर नया फ्रॉड, जानें क्या है बड़ा खतरा
May 06, 2026 | 11:08 AMBMC Hospital Tender Scam: मुलुंड में BMC टेंडर पर 45 करोड़ घोटाले का आरोप, विधायक ने जांच की मांग
May 06, 2026 | 11:06 AMGold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल से खरीदने वालों को झटका! जानें अपने शहर के ताजा भाव
May 06, 2026 | 11:02 AMमुंबई: रिटायर बैंक मैनेजर 54 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’; ATS और NIA के नाम पर ठगों ने लूटे 40.90 लाख रुपये
May 06, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










