अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी

गणेशजी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले सबसे पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है।
amitabh-bachchan
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: आज गणेश चुतर्थी है। भगवान गणेश के भक्तो को लिए बहुत खास दिन। आज का यह त्योहार भगवान गणेश के जन्मदिन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। आज के दिन भगवान गणेश की हर घर में आगमन किया जा रहा है। ऐसे से अब आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन तैयार पर बॉलीवुड स्टार्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस साल भी कोरोना की वजह से इस तैयार को धूम धाम से नही मनाया जा रहा है। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने इसी खास बनाने के लिए अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।

अमिताभ बच्चन ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा - 'गणेश चतुर्थी की अनेक शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरेया।

वहीं अजय देवगन ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा - शांति, समृद्धि, प्रगति, सुख और स्वास्थ्य। आइए आज हमारे पसंदीदा देवता का स्वागत करने के लिए प्रार्थना करें।गणपति बप्पा मोरया… हैप्पी गणेश चतुर्थी’।

गणेशजी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले सबसे पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए हर वर्ष यह पर्व भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुत आस्था के साथ मनाया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com