IPS अफसर पर धोनी ने लगाया कोर्ट की अवमानना का आरोप, इस मामले में पहुंचे अदालत

dhoni
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/लखनऊ. सुबह की अन्य बड़ी खबर के खबर के अनुसार, इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब IPS अधिकारी संपत कुमार (Sampat Kumar) के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई को लेकर मद्रास हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। दरअसल धोनी ने बीते 2014 में तत्कालीन IG संपत कुमार को दीवानी मुकदमा दायर किया था। जिसमें IPS संपत को मैच फिक्सिंग मामले में धोनी से जुड़ा कोई भी बयान देने से रोक लगाने की बात कही गई थी। तब धोनी ने कोर्ट से हर्जाने के तौर पर उन्हें 100 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया था।

दरअसल तब कोर्ट ने बीते मार्च 2014 को आदेश देते हुए कहा था कि, धोनी के खिलाफ IG संपत कुमार किसी भी तरह का कोई बयान नहीं देंगे। लेकिन इसके बावजूद संपत ने कथित तौर पर कोर्ट के पास हलफनामा दायर किया, जिसमें धोनी के वकील के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। धोनी ने अपनी दायर याचिका में संपत के बयानों का भी पुरजोर जिक्र किया है।

इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोर्ट से संपत के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने और उन्हें समन जारी करने की मांग की है। वहीं कोर्ट मद्रास हाईकोर्ट में धोनी की इस याचिका को स्वीकार कर मामले को अब लिस्टेड कर लिया है, लेकिन बीते शुक्रवार को इस पर सुनवाई नहीं हो पाई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com