

नई दिल्ली. जहां देश की रक्षा के लिए इंडियन आर्मी (Indian Army) चौबीसो घंटे बॉर्डर पर चौकस रहती है, ताकि दुश्मन कभी भी आंख उठाकर हमारे देश की ओर ना देख पाए। वहीं इस ख़ास सर्विस में हर साल बड़ी संख्या में देश के बेटे-बेटियां सेना में शामिल होती हैं। अब ऐसी ही एक बेटी हैं कैप्टन शिवा चौहान, जिन्होंने एक महान इतिहास रच दिया है।
कैप्टन शिवा चौहान
दरअसल फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन ग्लेशियर के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। इतना ही नहीं भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कैप्टन शिवा चौहान की इस सफलता के बारे में खुद जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र कुमार पोस्ट में ऑपरेशनल रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
जानकारी दें कि, 'कुमार पोस्ट' में पोस्टिंग से पहले शिवा को बाकायदा कठिन सैन्य प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा था। दरअसल सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच 1984 से कई बार रुक-रुक कर लड़ाई होती रही है।
जानें फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के बारे में
दरअसल इसे XIV Corps या कहें 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स', यह भारतीय सेना की एक बेहतरीन सैन्य कॉर्प्स है। ये सेना के उधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड का एक अहम हिस्सा है। यह 14 कोर्प्स कारगिल-लेह के साथ के इलाके में सैन्य तैनाती को भी देखता है। इसके अलावा, ये कॉर्प्स चीन, पाकिस्तान के साथ सीमा की अतिमहत्वपूर्ण देखभाल करता है। वहीं, सियाचिन ग्लेशियर की रखवाली भी इसी कॉर्प्स की जिम्मेदारी है।