पुणे ग्रामीण पुलिस दल के पौने 2 हज़ार कर्मचारियों को लगा टीका

Israel begins Corona vaccination of children, vaccines are being given to the age group of 5-11 years
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

पुणे. पुणे शहर (Pune City) के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में कोरोना (Corona) का असर बढ़ने के कारण पुलिस (Police) बल को वैक्सीन (Vaccine) लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। अभी तक पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police)टीम के पौने दो हज़ार पुलिस कर्मचारियों को वैक्सीन दिया जा चुका है। वहीं, दूसरी ओर 345 पुलिस कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 43 अधिकारियों का समावेश है। दुख की बात ये है कि इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 332 पुलिस ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव देशमुख ने दी है। 

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक अमृत देशमुख के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे। देश भर में अगर कोरोना के प्रभाव को देखा जाए तो पुणे शहर और जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। पिछले 1 साल से पुलिस और प्रशासकीय यंत्रणा सड़क पर उतरकर काम कर रही है। अपना कर्तव्य निर्वाह करते हुए कई अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए। कईयों को तो अपनी जान गंवानी पड़ी।

80 प्रतिशत पुलिस को वैक्सीन मिल चुका है

एक बार फिर से कोरोना का असर बढ़ता हुआ दिख रहा है। फ्रंटलाईन वर्कर को वैक्सीन दी जा रही है। इसके अनुसार पुणे ग्रामीण पुलिस दल के 1 हजार 821 पुलिस को वैक्सीन दिया गया है। यहां पुलिस की कुल संख्या 2 हजार 600 है। इसलिए लगभग 80 प्रतिशत पुलिस को वैक्सीन मिल चुका है। वही 900 पुलिस को अभी वैक्सीन लगना बाकी है। बहरहाल पुणे ग्रामीण पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर कड़ी कारवाई की है। लगभग 2 लाख 22 हज़ार मास्क न पहनने वाले लोगों पर कारवाई की है। उनसे 2 करोड़ 92 लाख 43 हज़ार 577 रुपए का दंड वसूला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com