ओडिशा 12वीं कॉमर्स के नतीजे होंगे जारी, नवभारत डिजिटल पर करें चेक

ओडिशा सरकार ने कोविड-19 संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के चलते 23 से 28 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी थी।
12th result
Published on: 
Updated on: 

काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन ( Council of Higher Education, CHSE) ओडिशा 12वीं कॉमर्स विषय के नतीजे कल यानी कि 19 अगस्त को जारी  होगा। कल सुबह 11: 30 बजे आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 25,00 छात्र-छात्राएं अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

ओडिशा सरकार ने कोविड-19 संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के चलते 23 से 28 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी थी। जिसमें करीब 22 विषयों आर्ट्स , कॉमर्स, विज्ञान और वोकेशनल कोर्सेज, इकनोमिक्स, कंप्यूटर अप्लीकेशन, कॉस्ट अकाउंटिंग, स्टेटिक्स, टूरिज्म्, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रानिक्स सहित अन्य परीक्षाएं शामिल थी। बता दें कि, साल 2019 में कक्षा 12वीं आर्ट्स में कुल 70.26% ने परीक्षा पास की थी, जबकि 2018 में 71.43 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई थीं।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

- 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं

-अब यहां होमपेज के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

- अब यहां एक नया पेज खुलकर आ जाएगा

- यहां पूछी गई सारी जानकारी डिटेल्स शेयर करें

-इसके बाद अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा

-रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।