

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अब से कुछ देर पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप इतना जोरदार था कि काफी देर तक लोगों ने इसके झटके को महसूस किया है। घटना पर विवरण का इंतजार है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है और इसकी तीव्रता यहां 6.0 मापी गई है। भूकंप के यह झटके दोपहर के 2 बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए हैं।
वहीं उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे हैं। हालाँकि इस भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीँ भारत में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई शहरों में झटके महसूस किए गए। यह झटके इतना तेज थे कि लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। देश के कम से कम 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।