दुष्यंत चौटाला बने JJP के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की खातिर करीब एक महीने पहले पार्टी ने राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी समेत सभी इकाइयां भंग कर दी थीं।
Dushyant Chautala becomes senior vice president of JJP
Published on: 
Updated on: 

चंडीगढ़.  जननायक जनता पार्टी ने शनिवार को 12 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी और तीन राज्यों में अपनी इकाई के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। साथ ही हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।

पार्टी की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि जजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक चौटाला और डॉ. केसी बांगर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की खातिर करीब एक महीने पहले पार्टी ने राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी समेत सभी इकाइयां भंग कर दी थीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com