प्रतिदिन करें ये 5 योगासन, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

International Yoga Day 2021
File Photo
Published on: 
Updated on: 

-सीमा कुमारी

अक्सर लोग योग को  हल्के में  लेते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं. योग हमें फिट और हेल्‍दी रहने में कई तरह से मदद कर सकता है. योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत जरूरी माना गया है, और हो भी क्यों न आखिर योग के फायदे ही इतने हैं. योग शुगर, कब्ज ,ब्लड प्रेसर  जैसी बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है. योग और ध्यान मन की शांति और बेहतर सेहत के लिए जरूरी माना गया  है, अक्सर लोग सोच बैठते हैं कि योग केवल शरीर को लचीला बनाने के लिए ही किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. योग के ढेरों आसन हैं, जिनके कई फायदे हैं. योग की सहायता से आप जीवन भर जवां और स्वस्थ बने रह सकते हैं. 

कपालभाति प्राणायाम : योग को शुरुआत में कपालभारती करने के बहुत सारे फायदे है. इसको करने से मोटापा, सांस की बीमारी, इन डाइजेशन, स्किन डिज़ीज़, बालों की प्रॉब्लम में भी फायदा होता है. अगर आप अस्पताल और दवाइयों से छुटकारा पाना चाहते है तो आपको ये योग करना चाहिए.

अनुलोम-विलोम प्राणायाम: ये एक ऐसा योग है जिसको करने से आपको कई गंभीर बीमारियों से फायदा मिलेगा जिससे लोग आजकल सबसे ज्यादा परेशान है. इसको रेग्युलर करने से ब्लड प्रेसर, अस्थमा, सर्दी-जुकाम, साइनस, डायबिटीज़ जैसी प्रॉब्लम में फायदा होता है. इसलिए ये योग अपनाइए और जीवन को अनंनदित बनाइए.

मण्डूकासन: इस योग को करने के काफी फायदे है. कब्ज़, गैस्ट्रिक प्रॉब्लम, डायबिटीज़, हार्ट डिज़ीज़, किडनी और पेंक्रियाज़ की प्रॉब्लम में फायदेमंद है. इस तरह से आप अपने जीवन में खुशियां ला सकते है. 

वक्रासन: ये आसन करने के बाद आपके शरीर को एक बहुत ही अच्छा सुकून का अनुभव होगा. यह पेट, पीठ, कमर और डायबिटीज़ के लिए बहुत अच्छा है. बॉडी को फ्लेक्सिबल रखने में हेल्पफुल है. इसलिए रोज सुबह उठकर इसको करने से आपके शरीर को लाभ ही लाभ होगा.

गौमुखासन: अगर आपको कंधे का दर्द रहता है और आप दवा खा- खाकर परेशान हो चुके हैं तो आपको इस आसन  को अपनाना चाहिए. इसे करने से कंधो का दर्द दूर होता है. सर्वाइकल स्पॉन्डलाइटिस की प्रॉब्लम में फायदेमंद है. कमर की चर्बी घटती है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com