दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, बढ़ा बाढ़ का खतरा

Delhi Yamuna Bridge
Delhi Yamuna Bridge
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली (Delhi) में मानसून और बारिश ने अपना कहर मचा रखा है। वहीं यहां यमुना नदी (yamuna water level) का जलस्तर खतरे के निशान से फिलहाल ऊपर है। फिलहाल यमुना का लेवल 205। 45 मीटर पर है।  जानकारी दें कि यमुना के साथ-साथ हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर ने दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खौफ फिर गहराने लगा है। यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

गौरतलब है कि, राजधानी दिल्ली में बीती सोमवार देर रात 9 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी के पानी का वर्तमान स्तर 206.04 मीटर था।  वहीं केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर आज 3 बजे तक 205.75 मीटर होने की उम्मीद है, और उसके बाद, इसमें कमी होने की संभावना है।  लेकिन आज सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से फिलहाल ऊपर ही दिख रहा है।  बीते सोमवार सुबर सात बजे पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) पर यमुना नदी का जल स्तर 206.56 मीटर दर्ज किया गया।

तो वहीं बीते सोमवार को हिंडन में उफान से गाजियाबाद व नोएडा में इसके आसपास के घरों में पानी घुस गया था। हिंडन में आई बाढ़ के पानी में डूबकर दो किशोरों की मौत की भी खबर थी।

इधर अब बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों को खाली करने को कहा है। वहीं यमुना की सहायक नदी हिंडन के भी उफान का संदेह पर होने से नोएडा-गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। यहां नदी किनारे बसे क्षेत्र पानी में घिर गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com