दिल्ली: LG सक्सेना ने दिए AAP से 97 करोड़ वसूलने के आदेश, 'सरकारी पैसे से पार्टी का एड' का है मामला

SAXENA
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिली बड़ी खबर के अनुसार, अब भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने आम आदमी पार्टी अब 97 करोड़ रुपए वसूलने के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया है। दरअसल LG सक्सेना के अनुसार, यह पैसा राजनीतिक विज्ञापनों को सरकारी विज्ञापन के तौर पर पब्लिश करने के लिए दिया गया है।

जानकारी हो कि, इससे पहले साल 2019 को उप राज्यपाल चुनाव के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा विज्ञापन पर किए गए खर्च की वसूली आम आदमी पार्टी से करने का आदेश दिया था। साथ ही उप राज्यपाल ने दिल्ली के सूचना और प्रसारण मंत्रालय को ये आदेश जारी किया था। आम आदमी पार्टी ने उप राज्यपाल के इसी आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। तब उप-राज्यपाल द्वारा विज्ञापन के 97 करोड़ रुपए आम आदमी पार्टी से वसूलने के आदेश जारी हुए थे।

वहीं बीते अक्टूबर को ही, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में LG विनय कुमार सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल सरकार की बिजली सब्सिडी योजना (Electricity Subsidy) की जांच के आदेश दिए थे। वहीं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि सभी जांच गैरकानूनी और असंवैधानिक है।

Navbharat Live
navbharatlive.com