दिल्ली: भजनपुरा के मंदिर-दरगाह पर चला बुलडोजर, मौके पर भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स

bhajanpura
Published on: 
Updated on: 

नईदिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के भजनपुरा में सड़क पर स्थित मंदिर और मजार पर आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती है। जानकारी दें कि, अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई वजीराबाद रोड पर आज हुई है। मौके पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अफसर भी यहां मौजूद हैं।

वहीं, इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने इलाके के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस इलाके में ड्रोन से भी अब निगरानी कर रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इस इलाके को सील कर दिया है। PWD के अफसरों का कहना है कि, यहां फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, साथ ही यहां की सड़क को भी चौड़ी करने की योजना है। इसी को लेकर मंदिर और मजार को यहां से हटाया गया ।

अफसरों के मुताबिक, अतिक्रमण हटने से यहां के लोगों को ही सबसे ज्यादा फायदा होना है। हालांकि भजनपुरा चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, वहीं इस अतिक्रमण हटने से काफी हद तक लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। मंदिर और मजार को जेसीबी से अब हटाया गया है।

मामले पर DCPजॉय एन तिर्की, ने जानकारी दी कि, "भजनपुरा चौक पर एक हनुमान मंदिर और सड़क के दूसरी तरफ एक मजार था। दिल्ली की धार्मिक समिति ने फैसला लिया था कि इन दोनों को हटाया जाएगा क्योंकि सड़क चौड़ा होना है। यहां के स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से कुछ समय की मांग की थी। आज हमने सभी के साथ बातचीत कर दोनों स्ट्रक्चर को हटाया है। इसमें सभी का सहयोग मिला है।" जानकारी दें कि, इससे पहले सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था। 

Navbharat Live
navbharatlive.com