आज का भविष्य शनिवार 14 मार्च 2020

aaj_ka_rashifal_1280x720
Published on: 
Updated on: 

आज का भविष्य- शनिवार 14 मार्च 2020
आज जन्म लिये बालक का फल-
	आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मान प्रतिष्ठा अच्छी होगी, शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी में इनको अच्छी सफलता मिलेगी, परोपकारी कार्यो में अच्छी रूचि रहेगी, पिता का भक्त होगा, व्यापार में रूचि रहेगी।
मेष-	मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, प्रिय मित्र से भेंट होगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी।
वृषभ-	सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी, आलस्य को त्यागें, निजी कार्य बनने से प्रसन्नता होगी।
मिथुन-	कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में हल होंगे, धैर्य से काम लें, खर्च की अधिकता रहेगी, आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क-	आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोश देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, व्यर्थ की चिन्ता तथा मानसिक तनाव रहेगा, सावधानी रखकर कार्य करें।
सिंह-	भावावेष में नुकसान हो सकता है, धैर्य और शांति से कार्य करें, यात्रा हो सकती है, आय से अधिक धन व्यय होगा, कामकाज में शिथिलता रहेगी।
कन्या-	भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, पारिवारिक मामलों में सबकी बात सुनें, नवीन योजनाओं का विस्तार होगा,आशातीत सफलता के योग हैं।
तुला-	जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी, सूझबूझ का लाभ होगा, नौकरी एवं राजनैतिक कार्योमें सफलता मिलेगी, मांगलिक कार्य बनेंगे। 
वृश्चिक-	कार्य को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है, संतान पक्ष से सुख मिलेगा, आपके मनोबल से कार्य बनने का योग है। 
धनु-	विरोधियों से निपटने के लिये कूटनीति से काम लें, प्रियजन से मुलाकात होगी, उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे।
मकर-	मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्त रहेंगे, पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा, पारिवारिक सुख एवं आनन्द बना रहेगा। घरेलू काम काज में व्यस्तता रहेगी।
कुम्भ-	अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है, अटका धन वसूल कर लेंगे, षत्रु वर्ग पराजित होगा, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी।
मीन-	भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे, सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा आदि से संबंधित कार्य अधूरे रहेंगे।
	व्यापार भविष्य-
	चैत्र कृष्ण पंचमीं को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, के भाव में उठाव आयेगा, सोना, चांदी, में मंदी की चाल रहेगी, गुड़, खांड़, कपास के भाव में समता रहेगी, हाजिर मार्केट में आज के भाव महत्वपूर्ण रहेंगे, भाग्यांक 2818 है।

Navbharat Live
navbharatlive.com