

नई दिल्ली. जहां एक तरफ कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) पर किए गए विवादित ट्वीट के खिलाफ BJP अब आक्रामक होती दिख रही है। वहीं अब इस मूदे पर कांग्रेस (Congress) के भीतर से भी अनेकों आवाजें उठने लगी है। इसी क्रम में अब कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने उदित राज के बयान को पूरी तरह से बकवास बताते हुए कांग्रेस पार्टी से उदित राज पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर दी है।
गौरतलब है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर किए गए विवादित ट्वीट को लेकर अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) को नोटिस भेजने वाली है। इस बाबत महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि, उदित राज का बयान आपत्तिजनक है। उन्हें अपने बयान को लेकर माफी मांगना चाहिए। महिला आयोग अब इस मुद्दे पर उदित राज को नोटिस भेजेगी।
वहीं इस मुद्दे पर BJP ने कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रमुख विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि, यह टिप्पणी कांग्रेस की 'आदिवासी विरोधी' मानसिकता को दर्शाती है।