कोयंबटूर: कार ब्लास्ट का छठा आरोपी भी गिरफ्तार, मरने वाले आतंकी मुबीन का है चचेरा भाई

ARREST
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, यहां कोयंबटूर में बीते 23 अक्टूबर को हुए कार ब्लास्ट में पुलिस ने अब छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह व्यक्ति ब्लास्ट में मरने वाले आतंकी जेमिशा मुबीन का चचेरा भाई अफसर खान है। उसे भी दो दिन पहले ही SIT ने गिरफ्तार किया है। वहीं इसके पहले भी पकड़े गए 5 आरोपी 15 दिन की पुलिस हिरासत में हैं।

इसके अलावा जेल में ही बंद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सरफर नवाज से भी सघन पूछताछ की गई है। सूत्रों के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि, कोयंबटूर कार विस्फोट निश्चित रूप से आतंकी हमला था।

गौरतलब है कि पुलिस ने बीते 23 अक्टूबर को विस्फोट में मारे गए मृतक के घर से विस्फोटक चीजें बरामद की थी। वहीं पुलिस के मुताबिक, मृतक के घर से पोटेशियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। जिसके साफ़ मानें ये हुए कि यह चीजें भविष्य में किसी घटना में इस्तेमाल होनी थीं। वहीं तब पुलिस ने मृतक की पहचान जेमिशा मुबीन के रूप में की थी। वहीं 25 साल के इस मृतक से NIA ने भी कुछ साल पहले पूछताछ कर चुकी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com