

नई दिल्ली. जहां एक तरफ आज यानी शनिवार 8 सितम्बर को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) और उनके बेटे को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया है कि कौशल विकास निगम से जुड़े घोटाले के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है।
वहीं आज आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर CID के ADG एन। संजय कुमार ने कहा कि, "आज सुबह 6 बजे हमने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व टीडीपी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम में धोखाधड़ी के संबंध में गिरफ्तार किया है, जो 2014 में गठित किया गया था और जिसका उपयोग व्यक्तिगत खातों में पैसे भेजने के लिए किया गया था।"
उधर पार्टी सुप्रीमो की गिरफ्तारी पर TDP ने नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह से अवैध बताया है। इस बाबत TDP प्रवक्ता पट्टाभिराम ने कहा, 'कल रात से ही आंध्र प्रदेश पुलिस और सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू को अवैध रूप से गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सैकड़ों पुलिसकर्मी चंद्रबाबू नायडू के शिविर स्थल के बहुत पहले बाहर जमा हो गए थे।"
गौरतलब है कि, आज यानी शनिवार सुबह लगभग 3 बजे नांदयाल DIG रघुरामी रेड्डी और CID अधिकारियों के नेतृत्व में भारी फोर्स उस जगह पहुंची थी, जहां चंद्रबाबू नायडू अपने 'कारवान' में आराम कर रहे थे। इस दौरान TDP समर्थकों ने पुलिस को उनकी बस की तरफ बढ़ने से रोका था। वहीं नायडू की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी पुलिस को सुबह का इंतजार करने को कहा। इसके बाद सुबह होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इस गिरफ्तारी के बाद चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा ले जाया। जानकारी दें कि पूर्व CM को आईपीसी की गैरजमानती धाराओं 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109 और भ्रष्टाचार निरोधक कानून 1988 की अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।