छत्तीसगढ़ः पानी से भरी खदान में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 की मौके पर ही मौत

nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक कार के पानी से भरी खदान में गिरने से उसमें सवार एक ही ​परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सारंगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि तिमरलगा क्षेत्र में पानी से भरी पत्थर की

एक खदान में कार के गिरने से तिमरलगा गांव की सरपंच मीनू पटेल, उनके पति महेंद्र पटेल और सास-ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में पटेल की 15 वर्षीय बेटी रोशनी पटेल तैरकर बाहर निकल आई।

नाग के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि पटेल परिवार कार में सवार होकर मंदिर में दर्शन करने के लिए पड़ोसी राज्य ओडिशा गया हुआ था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के वापसी के दौरान जब परिवार तिमरलगा गांव में पानी से भरी खदान के पास पहुंचा, तब कार को पीछे करते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इससे कार खदान में गिर गई।