नंदुरबार में बदलें पुराना बिजली का खंभा

16 foto 8
Published on: 
Updated on: 

नंदुरबार. शहर की चौधरी गली स्थित शनि मंदिर इलाके में बिजली के पुराने खंभे की हालत जर्जर हो गयी है. यह खंभा कभी भी ढहने की कगार पर होने से इलाके के नागरिकों ने यह खंभा बदलकर नया लगाने की मांग की है. लोगों ने अपनी मांग का एक ज्ञापन भी अधिकारियों को दिया. लोगों का कहना है कि इलाके का पुराना खंभा कभी भी ढह सकता है.

इसलिए इसे बदलकर परिसर में नया लगाने की मांग नगर पालिका के विद्युत विभाग से की, पर इस ओर अधिकारियों ने कभी गंभीरता से ही नहीं देखा. खंभे से अगर कोई अनहोनी सामने आती है तो इसके लिए नगर पालिका अधिकारी ही दोषी रहेंगे. खंभा तत्काल नहीं बदला गया तो आंदोलन करने की चेतावनी भी नागरिकों ने दी.

Navbharat Live
navbharatlive.com