कृषि क्षेत्र के लिए केन्द्र का पैकेज, किसी पंचवर्षीय योजना जैसा : पवार

Sharad Power's big charge on the central government, said - "Action is being taken if Maharashtra does not come to power"
Published on: 
Updated on: 

 मुंबई. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए केन्द्र सरकार द्वारा घोषित पैकेज से वह ‘‘निराश'' हैं और यह किसी ‘पंचवर्षीय योजना जैसा लग रहा है।' पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को लॉकडाउन के कारण हुए नुकसान को भी ध्यान में रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि ऋण भुगतान की किस्त एवं अवधि परिवर्तन, ऋण भुगतान में राहत और ब्याज दर में कमी आदि पर चुप्पी साध ली। राकांपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘आज घोषित आत्मनिर्भर कृषि पैकेज से निराश हूं। लॉकडाउन के कारण हुई हानि को ध्यान में रखते हुए पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए थी।'' (एजेंसी)