काबुल: सैन्य हवाईअड्डे के बाहर जोरदार 'ब्लास्ट', कई लोगों के मरने की आशंका

kabul-blast
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. अफगानिस्तान (Afghanistan) की एक खबर के अनुसार, यहां की राजधानी काबुल (Kabul) में सैन्य हवाई अड्डे पर एक बड़ा धमाका हुआ बताया जा रहा है। वहीं इस हमले में फिलहाल कई लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि काबुल के स्थानीय प्रशासन ने अब तक मरने वाले लोगों की संख्या नहीं बताई है।

इधर तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी तक्कुर नेभी अब तक  हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत जरुर हुई है। उक्त विस्फोट बुधवार को उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालुकान शहर में हुए एक विस्फोट में चार लोगों के घायल होने के तीन दिन बाद ही हुआ है।

मामले पर अफगान समाचार एजेंसी टोलो न्यूज के अनुसार, आज यानि रविवार को काबुल सैन्य हवाई अड्डे पर एक भयंकर विस्फोट की सूचना मिली थी। अफगानी प्रवक्ता अब्दुल नफी ने हताहतों की संख्या का कोई भी खुलासा नहीं किया लेकिन यह जरुर कहा कि इस घटना में कुछ की मौत हुई है। विदित हो कि, बीते कुछ महीनों से भयंकर रूप से युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में विस्फोटों सहित कई बड़ी आतंकी घटनाएं देखने को मिली है। अभी बीते सोमवार को ही एक विस्फोट में उत्तरी बदख्शां प्रांत के पुलिस प्रमुख की मौत हो गई थी और दो अन्य बुरी तरह से घायल हुए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com