

नई दिल्ली. जहां इस समय हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elections) की आहट अपने उफान पर है। वहीं इन चुनावों से ठीक पहले, करोड़ों रुपए की रिकॉर्ड बरामदगी की गई। दरअसल यह जानकारी भारतीय चुनाव आयोग (Election Connission) के तरफ से दी गई है। जी हां, चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में 71.88 करोड़ जबकि हिमाचल प्रदेश में 50.28 करोड़ रुपए की बरामदगी हुई है।
बता दें कि, आज से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में फिलहाल होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha) में चुनाव प्रचार थम गया है। अगले 48 घंटे तक हिमाचल को साइलेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही अब चुनाव प्रचार के लिए दूसरे प्रदेशों से आएं नेताओं ने भी फिलहाल हिमाचल को छोड़ दिया है। इसी बीच कहीं कोई नेता प्रदेश में पाया जाता है तो उसे चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन माना जाएगा।
पता हो कि, प्रदेश में कुल 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी। साथ ही वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।हिमाचल में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन में 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित हैं। वहीं गुजरात विधानसभा में अब तक कुल 182 सीटें हैं। इन में से 40 सीटें आरक्षित हैं। इनमे से 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति/आदिवासी समाज के लिए रिजर्व है।