- Hindi News »
- Article »
- Bcci Wrote An Emotional Letter To Foreign Players What Did Bcci Say
BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों को लिखी इमोशनल चिट्ठी, क्या कहा बीसीसीआई ने?
- Written By: नवभारत डेस्क

-विनय कुमार
दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीग क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग के ताज़ा सीजन IPL 2021 पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि खबरें लगातार आ रही हैं कि विदेशी खिलाड़ी कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) की बड़ी तेज़ी से फैल रहे दूसरी लहर के संक्रमण कारण भारत में ठहरने से घबराए हुए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
अब इस स्थिति ने ऑस्ट्रेलिया के आए खिलाड़ियों और अन्य सपोर्ट स्टाफ भी को चिंतित कर दिया है कि वे आईपीएल 2021 के समापन के बाद अपने देश में वापस कैसे लौटेंगे। ऑस्ट्रेलिया के 3 नामी खिलाड़ी एंड्रयू टाय (Andrew Tye Rajasthan Royals), केन रिचर्डसन (Ken Richardson RCB) और एडम जम्पा (Adam Zampa RCB) की जोड़ी ने पहले ही इस कारण से IPL T20 2021 से अपने नाम वापस ले चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
मोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
BCCI की सुरक्षा की गारंटी
इस बीच BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों पर आए मानसिक दबाव को कम करने के मद्देनजर खिलाड़ियों और अन्य सपोर्ट स्टाफ को चिट्ठी लिखकर साथ देने का वादा किया है। इस चिट्ठी में BCCI ने कहा है कि वह हर संभव प्रयास करेगा कि सभी खिलाड़ी सुरक्षित रूप से अपने घर पहुंच जाएं।
खबर ये भी है कि BCCI विदेशी खिलाड़ियों के देशों के बोर्ड्स के लगातार संपर्क में है। BCCI के CEO हेमांग अमीन (Hemang Ameen) ने खिलाड़ियों को संबोधित एक चिट्ठी में कहा, “हम समझते हैं कि आप में से कई लोग इस बात से आशंकित हैं कि टूर्नामेंट (IPL 2021) की समाप्ति के बाद आप घर वापस कैसे लौटेंगे।”
BCCI ने सुरक्षित घर पहुंचाने का जिम्मा लिया
हेमांग अमीन ने आगे कहा, “BCCI यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेगा कि आप अपने देशों तक सुरक्षित पहुंचें। BCCI स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और टूर्नामेंट (IPL 2021) खत्म होने के बाद आपको अपने घर पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ संपर्क में है। आपको यकीन दिलाते हैं कि BCCI के तब तक टूर्नामेंट खत्म नहीं होगा, जब तक आप सकुशल अपने घर नहीं पहुंच जाते।”
किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं
विदेशी खिलाड़ियों को संबोधित इस चिट्ठी में BCCI के CEO हेमांग अमीन ने कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में क्रिकेट खेलते हुए करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे लोगों के लिए उम्मीद और आनंद ला रहे हैं और उन्हें खुद पर गर्व होना चाहिए।
BCCI ने इस पत्र में कहा, “जैसा कि आप में से कुछ ने कहा है, अगर हम लोगों को मौजूदा परिस्थिति में सभी परेशानियों से विचलित होने से बचने में मदद कर सकते हैं, भले ही वह थोड़ी देर के लिए हो, हमने बहुत अच्छा काम किया है। जब आप सभी मैदान पर आते हैं, आप उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण ला रहे हैं। अगर एक मिनट के लिए भी आप किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं, तो आपने बहुत अच्छा किया है।”
अब देखना ये है कि भारत में विकराल रूप धारण कर रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर से खिलाड़ियों में घबराहट बनी रहेगी या BCCI की चिट्ठी का कुछ असर भी होगा। लेकिन, एक बात साफ है कि, अगर कुछेक खिलाड़ी और, चाहे विदेशी हों या भारतीय, बाहर निकल गए तो आईपीएल का ये ताज़ा सीजन रद्द हो सकता है।
Bcci wrote an emotional letter to foreign players what did bcci say
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
May 06, 2026 | 08:53 PMतमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMमोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
May 06, 2026 | 08:44 PM‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 08:44 PMसमझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
May 06, 2026 | 08:39 PMPapaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
May 06, 2026 | 08:38 PMनहाते समय खींची फोटो, फिर 10 साल तक किया बलात्कार, जालना में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना
May 06, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM










