5 बजे तक छत्तीसगढ़ में 70.87 फीसदी और मिजोरम में 69.87% मतदान, वोटिंग खत्म

chhattisgarh mizoram assembly polls
मिजोरम-छत्तीसगढ़ में वोटिंग
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आज यानी 7 नवंबर को मिजोरम (Mizoram) की सभी 40 सीटों और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की 20 सीटों पर वोटिंग (Voting) शुरू है।  आज हो रही इस विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Elections 2023) के लिए कड़ी सुरक्षा तैयारियों के बीच मतदान दल बीते सोमवार को मिजोरम और छत्तीसगढ़ में अपने मतदान स्थलों पर पहुंचे थे।  

जानकारी दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधान सभा सीटें हैं, जिनमें से 20 सीटों पर आज पहले चरण में मतदान शुरू है, जबकि शेष 70 सीटों पर आगामी 17 नवंबर को मतदान होगा।  वहीँ मिजोरम उन 5 राज्यों में शामिल होगा जहां इस महीने चुनाव होंगे, सभी राज्यों में वोटों की गिनती आगामी 3 दिसंबर को होगी। 

आज छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी।  वहीं, बाकी सीटों पर मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा।  इसके साथ मिजोरम में वोटिंग 7 बजे शुरू होगी और 4 बजे तक चलेगी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com