

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले राजधानी दिल्ली में कांग्रेस (Congress0 को फिर बड़ा झटका लगा है। जी हाँ, अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lavli) ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे का कारण अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस और 'आप' में हुए चुनावी गठबंधन को बताया है। देखा जाए तो दिल्ली में अभी तक चुनाव नहीं हुआ है, ऐसे में मतदान से ठीक पहले लवली द्वारा अध्यक्ष पद छोड़ना पार्टी के लिए शुभ संकेत बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है।https://twitter.com/ANI/status/1784443419223294242
आज इस बाबत पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि, "दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। " बता दें कि इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब प्रदेश कांग्रेस से मालूम हुआ है कि लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कई दिन से प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं मिलने से खासे नाराज थे।
पता हो कि, हाल ही में राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के दुर्भावनापूर्ण व्यवहार को कारण बताया है। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। लेकिन उन्होंने टिकट न मिलने पर तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था। इस दौरान बाबरिया से उनकी नोकझोंक भी हुई थी। इस बाबत उनके खिलाफ पार्टी में एक शिकायत भी की गई है। यह शिकायत कार्रवाई के लिए आलाकमान के पास भेजी गई है, लेकिन उन्होंने शिकायत का निपटारा होने से पहले कांग्रेस को त्याग दिया।