बंगाल राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक अस्पताल में भर्ती

jyotipriya
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक (Jyotipriya Mallick) को अब चक्कर, उल्टी और बाएं हाथ की कमजोरी की शिकायत के बाद बीते शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीँ राशन वितरण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में वह 6 नवंबर तक ED की हिरासत में रहेंगे।

दरअसल गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को चक्कर, मतली, उल्टी और बाएं हाथ की कमजोरी की शिकायत के बाद कल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल स्थिर है।

जानकारी दें की बीते शुक्रवार को ED ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कई करोड़ रुपये के कथित राशन वितरण घोटाला से संबंधित धन शोधन मामले (money laundering) में राज्य के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक (Jyotipriya Malik) को गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें की मंत्री ज्योतिप्रिय  को 17 से 18 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद बीते शुक्रवार तड़के धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLL) के तहत गिरफ्तार किया गया। मलिक को इसके बाद एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने बीते गुरुवार को मलिक के परिसरों पर तलाशी शुरू की थी। हालांकि गिरफ्तारी के बाद मलिक ने कहा था कि मैं बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुआ हूं।