अरामको इंटरनेशनल: अदिति और दीक्षा सऊदी लेडीज गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूकीं

golf
Aditi Ashok-Diksha Dagar
Published on: 
Updated on: 

रियाद: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) और दीक्षा डागर (Diksha Dagar) शनिवार को यहां दूसरे दौर में सुधरे प्रदर्शन के बावजूद अरामको सऊदी लेडीज इंटरनेशनल टूर्नामेंट (Aramco International Golf Tournament) में कट से चूक गयीं।अदिति (78, 71) का कुल स्कोर पांच ओवर और दीक्षा (76, 74) का कुल स्कोर छह ओवर का था। कट तीन ओवर का था। अदिति पहले दौर में एक भी बर्डी नहीं लगा सकी थीं और दूसरे दौर में वह केवल एक बर्डी लगा पायीं। दीक्षा ने 5,000,000 डॉलर पुरस्कार राशि की इस प्रतियोगिता में दो बर्डी और चार बोगी लगायी थीं। (एजेंसी) 

Navbharat Live
navbharatlive.com