बेहतरीन दमदार नए फीचर्स के साथ Apple iPhone 13 और वॉच सीरीज- 7 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ यहाँ

apple
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार बीते मंगलवार को ऐपल ने एक वर्चुअल इवेंट में आईफोन- 13 (Apple iPhone 13) को लॉन्च कर दिया है। जी हाँ इस इवेंट में आईफोन-13 के अलावा, ऐपल वॉच सीरीज 7 ( Apple Watch Series-7) को भी लॉन्च किया गया।  बता दें कि इस लॉन्चिंग के पहले ही पहले फोन के बारे में कई अहम जानकारी सामने आ गई थी यानी की कुछ जानकारियाँ लीक हो चुकी थी।  बता दें कि आईफोन-13 नए फीचर्स और नए चिप के साथ अब बाकायदा लॉन्च किया गया है। 

इस साथ ही अब ऐपल कंपनी ने आईफोन-13 के साथ आईफोन 13 प्रो को भी लॉन्च किया। इसके साथ ही आईफोन 13 मिनी को भी लॉन्च कर दिया गया है है।  बता दें किआईफोन 13 मिनी की कीमत 699 डॉलर से शुरू होगी।  वहीं आईफोन 13 की कीमत 799 डॉलर से शुरू होगी।  साथ ही आईफोन 13 Pro की कीमत 999 डॉलर से शुरू होगी।  आईफोन 13 प्रो Max 1099 डॉलर से शुरू होगा।  एक दिचास्प बात और, इस बार आईफोन में नया प्रोसेसर A15 Bionic भी दिया गया है। 

इस ख़ास लॉन्चिंग इवेंट में ऐपल वॉच सीरीज-7 को भी लॉन्च किया गया।  इस सीरीज-7 में कई नए बदलाव किए हैं।  जी हाँ यह कई कलर्स में उपलब्ध होगा।  इस बार के वॉच में फिटनेस को लेकर ज्यादा तवज्जो दी गयी है।  सीरीज-7 वॉच 399 डॉलर में उपलब्ध है।  इसके साथ ही ऐपल ने एक नया आईपैड भी इस बार लॉन्च किया है।  इसमें A13 BIONIC प्रोसेसर दिया गया है।  अब यह पिछले आईपैड के मुकाबले में काफी फास्ट हो गया है। 

इसके साथ ही इस इवेंट में ऐपल ने एक नया आईपैड मिनी भी लॉन्च किया है।  नए आईपैड में अब 5जी सपोर्ट दिया गया है।  इसके साथ कंपनी ने न्यू जेनेरेशन ऐपल पेंसिल के बारे में भी जरुरी जानकारी दी है।  देखा जाए तो इस बार ऐपल ने नए क्रांतिकारी पप्रोडक्ट्स की लाइन लगा दी है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com