नौसेना दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने दी नौसेना को बधाई, कही ये बड़ी बात

kovind
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने शनिवार को कहा कि देश की समुद्री सुरक्षा और समुद्र में उसके हितों को सुरक्षित रखने के अलावा भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने कोविड संबंधी संकट से निपटने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस पर सभी नौसैन्य कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा, “आपकी सेवा के लिए समस्य भारतीय कृतज्ञ हैं।” भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर बल के हमले की याद में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

कोविंद ने ट्वीट किया, “नौसेना दिवस पर, सभी नौसेना कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई। समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा करने और समुद्र में हमारे हितों की रक्षा करने के अलावा, हमारी नौसेना ने कोविड-19 संबंधित संकटों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय आपकी सेवा के लिए आभारी हैं।” 

Navbharat Live
navbharatlive.com