बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

Amitabh Bachchan
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/मुंबई: मनोरंजन जगत से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, बॉलीवुड के शहंशाह और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आज एंजियोप्लास्टी हुई है। मिली खबर के अनुसार 81 साल के बिग बी को आज शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। सूत्रों की मानें तो बिग बी को सुबह भारी सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल लाया गया था।

वहीं इन सबके बीच आज बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का भी आभार जताया है।

क्या होती है एंजियोप्लास्टी

दरअसल एंजियोप्लास्टी एक ऐसी जटिल सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है। वहीं मेडिकल भाषा में इन रक्त वाहिकाओं को 'कोरोनरी आर्टरीज़' कहते हैं। डॉक्टर अक्सर दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी समस्याओं के बाद एंजियोप्लास्टी का ही परामर्श और सहारा लेते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com