अक्षय कुमार के सिर से पहले उठ चुका था पिता का साया, अब मां का हुआ निधन

फिर एक्टर ने पढाई से ब्रेक ले लिया। अब एक्टर अक्षय कुमार अपने फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज अक्षय कुमार के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।
Akshay Kumar Family
Akshay Kumar Family
Published on: 
Updated on: 

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार आज अपने एक्टिंग के दम पर दुनिया और फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने नायब एक्टिंग से अक्षय कुमार दर्शकों के दिलों में अपनी हर फिल्म से एक अलग छाप छोड़ते हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स स्टार्स में शुमार हैं।

आपको बता दे कि एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। अक्षय कुमार ने खुद अपनी मां के निधन की जानकारी फैंस को दी है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि अक्षय के परिवार में कौन कौन है और एक्टर ने कैसे खास मुकाम हासिल किया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बेहद ही मिडिल फैमिली से आते हैं। आज जिस भी मुकाम पर अक्षय कुमार हैं वह उन्होंने खुद अपनी मेहनत से हासिल किया हैं। एक्टर के पहले उनके फॅमिली का बॉलीवुड से कोई भी ताल्लुक नहीं था।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं। अक्षय कुमार के पिता हरिओम भाटिया इंडियन आर्मी में थे। यह मिडिल क्लास से हैं। उनके पिता स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रखते थे। साल 2000 में अक्षय कुमार के पिता हरिओम भाटिया का प्रोस्ट्रेट कैंसर की वजह से निधन हो गया था।

आज एक्टर की मां अरुणा भाटिया ने 77 साल की उम्र में अपनी अंतिम साँस ली हैं | आपको बता दे कि अक्षय कुमार की माँ एक हाउसवाइफ थी। हालांकि उनकी मां ने अक्षय की कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया हैं। आपको बता दे कि अक्षय के माता-पिता यह चाहते थे कि उनका बेटा एक अच्छी नौकरी करके अपनी लाइफ में सेट हो जाएं। लेकिन अक्षय 12वीं क्लास में फेल हुए तो दूसरी बार उन्होंने 12वीं फर्स्ट डिविजन में पास किया।

फिर एक्टर ने पढाई से ब्रेक ले लिया। अब एक्टर अक्षय कुमार अपने फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज अक्षय कुमार के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com