अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, नीदरलैंड से भेजी थी फर्जी लिंक

Ameesha Patel
Published on: 
Updated on: 

मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस के साइबर (Maharashtra Cyber Police) प्रकोष्ठ ने अमीषा पटेल (Amisha Patel) के हैक हुए इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account hacked) को मंगवलार को ठीक कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ने पुलिस को बताया था कि उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर संदिग्ध रूप से इंस्टाग्राम की ओर से संदेश आया था और जब उन्होंने संदेश के साथ आए लिंक पर क्लिक किया तो वह एक फर्जी साइट पर पहुंच गईं, जिसके बाद अकाउंट पर से उनका नियंत्रण खो गया।

अधिकारी ने कहा , ''उन्होंने सोमवार को शिकायत की। हैकर ने अकाउंट को ब्लॉक कर उस पर मौजूद सामग्री को डिलीट कर दिया। हमने इंस्टाग्राम से संपर्क कर सभी सामग्री के साथ अकाउंट को बहाल करवाया।'' उन्होंने कहा , ''वह फर्जी लिंक नीदरलैंड के यूआरएल से भेजा गया था जबकि उसके आईपी एड्रेस की लोकेशन तुर्की मिली है। अभिनेता शरद केलकर ने भी इसी प्रकार अपने अकाउंट से नियंत्रण खो दिया है। उसे ठीक करने के प्रयास जारी है।''(एजेंसी)