केरल में निपाह वायरस के 6 केस, एक और मामले की पुष्टि, इन जगहों पर लॉकडाउन, 700 से ज्यादा संक्रमितों के संपर्क में

nipah
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. जहां एक तरफ केरल में निपाह वायरस (Kerala Nipah Virus) के मामलों में अब और भी तेजी आने लगी है। वहीं राज्य में अभी तक इस संक्रमण के पांच मामले आ चुके हैं। इसके साथ ही अब एक और मामले की पुष्टि हुई है। जी हां, राज्य स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने बताया है कि, केरल में कोझिकोड के एक अस्पताल में निगरानी में रखे गए 39 साल के व्यक्ति में निपाह वायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है।

वहीं अब ज्यादा चिंता की बात ये है कि, संक्रमितों के संपर्क में 700 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। इनमें से 77 लोग हाई रिस्क वाली कैटगरी में हैं। फिलहाल इन लोगों को अपने घर में रहने के लिए ही कहा गया है।  इस बाबत जानकारी केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी है।

जानकारी दें कि, इसके पहले कोझिकोड जिले में इस वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तीन और जिले कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम में अलर्ट जारी किया गया था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले की 9 ग्राम पंचायत के 58 वार्ड्स को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

इन इलाकों में आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही खोलने की अनुमति है। इसके सतह ही कोझिकोड के जिला अधिकारी द्वारा इन इलाकों में सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक और सरकारी संस्थानों को बंद रखने का त्वरित आदेश दिया है।

इधर कर्नाटक स्वास्थ्य विभागने जानकारी दी कि, केरल में निपाह के मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक सर्कूलर जारी किया है और लोगों को केरल के प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह भी दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com