सूडान से फिर निकाले गए 229 भारतीय, जेद्दा से भारत पहुंचे, अब तक 2100 से ज्यादा इंडियंस बचाए गए

opearton-kaveri
Pic: ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली.  इस समय जहां सूडान (Sudan) एक सिविल वॉर (Civil Of War) से गुजर रहा है, वहीं इस लड़ाई के बीच से ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) का एक और जत्था अब भारत पहुंच गया है।  जेद्दा से 229 भारतीयों को लेकर भारतीय विमान बेंगलुरू पहुंचा है।  ऑपरेशन कावेरी के जरिए यह सातवीं उड़ान भरी गई है। 

गौरतलब है कि इसके पहले सूडान से निकाले गए 365 भारतीय दिल्ली लौट आए हैं। इन्हें पोर्ट सूडान से पहले सऊदी अरब के जेद्दाह ले जाया गया था। जानकारी दें कि ये सूडान से बचाए गए भारतीयों का छठा बैच था। इसके अलावा शनिवार सुबह 231 भारतीयों के साथ एक और विमान नई दिल्ली पहुंचा था। वहीं INS तेग से 288 भारतीयों को 14वें बैच को जेद्दाह के लिए रवाना किया गया है।

आपको जानकार हैरानी होगी, बीते शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना ने युद्ध में धधक रहे सूडान की जमीन पर उतरकर अपनी तरह का पहला और अनोखा ऑपरेशन चलाया है। यहां गरुड़ कमांडो की सुरक्षा में C-130J सुपर हर्क्यूलिस विमान रात में सूडान की एक जर्जर हवाई पट्‌टी पर उतारा गया था। वहां से 121 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जेद्दाह पहुंचाया गया था। दरअसल घना अंधेरा होने की वजह से पायलट्स ने नाइट विजन गॉगल्स की मदद से अपने विमान को मुश्किल से लैंड कराया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com