सिमरन सिंह
वाटर रजिस्टेंट फोन हल्की बारिश या पानी की बूंदें झेल सकता है, लेकिन ज्यादा देर पानी में रखना जोखिम भरा हो सकता है।
वाटरप्रूफ फोन तय गहराई तक पानी में रहने के लिए टेस्ट किए जाते हैं, फिर भी स्विमिंग पूल में लंबे समय तक इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है।
फोन की सुरक्षा IP रेटिंग से तय होती है। IP का मतलब है Ingress Protection, जो धूल और पानी से सुरक्षा बताता है।
पहला नंबर (0-6) धूल से सुरक्षा दिखाता है, दूसरा नंबर (0-9) पानी से सुरक्षा को दर्शाता है।
IP68 फोन पूरी तरह डस्टप्रूफ होता है और करीब 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।
IP69 रेटिंग वाले फोन तेज प्रेशर और गर्म पानी को भी झेल सकते हैं, ये खासतौर पर कठिन हालात के लिए बनाए जाते हैं।
IPX8 में डस्ट टेस्ट नहीं होता, लेकिन फोन सीमित समय तक 1.5 मीटर गहरे पानी में सुरक्षित रह सकता है।
IP रेटिंग होने के बावजूद फोन को बार-बार पानी में इस्तेमाल करना नुकसानदेह हो सकता है, सावधानी ही सबसे अच्छी सुरक्षा है।