रीता राय सागर
गरबा नाइट पर पीले रंग में दिखना है सबसे खास, तो चनिया-चोली के साथ चुनें ये खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन। ट्रेडिशनल कढ़ाई से लेकर मॉडर्न कट तक, हर लुक में मिलेगा नया अंदाज।
रंग-बिरंगे धागों, छोटे शीशों और पारंपरिक पैटर्न वाली कच्छी कढ़ाई पीले आउटफिट को खास बना सकती है। अगर आपको गुजराती गरबा का असली रंग पसंद है, तो यह डिजाइन जरूर ट्राई करें।
पीले कपड़े पर छोटे-बड़े शीशों का काम गरबा की लाइट्स में खूब चमकता है। इसे मैचिंग लहंगे के साथ पहनें या कंट्रास्ट रंग की स्कर्ट के साथ पेयर करके लुक में नया ट्विस्ट लाएं।
अगर आप आउटफिट में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो डीप बैक नेक के साथ डोरी या टैसल वाला ब्लाउज चुन सकती हैं। पीले चनिया-चोली के साथ यह डिजाइन खासकर गरबा नाइट के लिए बेस्ट चॉइस है।
पीले चनिया-चोली के साथ ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पहनकर ट्रेडिशनल लुक को नया अंदाज दिया जा सकता है। इसे चोकर या बड़े झुमकों के साथ स्टाइल करें, ताकि लुक बैलेंस और फेस्टिव लगे।
हल्की फूली हुई आस्तीन वाला ब्लाउज पीले चनिया-चोली को खूबसूरत विंटेज लुक देता है। खासकर कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर या कढ़ाई वाली पफ स्लीव्स आपके गरबा आउटफिट को अलग बना सकती हैं।
फिटेड कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज पीले चनिया-चोली को मॉडर्न और फैशन-फॉरवर्ड लुक देता है। मिरर वर्क, ब्रोकेड या कढ़ाई वाला डिजाइन चुनें और ज्वेलरी को हल्का रखें, ताकि ब्लाउज मुख्य आकर्षण बने।
अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो केप स्लीव्स वाला ब्लाउज ट्राई करें। हल्का फ्लोई केप घूमते समय खूबसूरत मूवमेंट देता है और पीले चनिया-चोली को खास फोटो-फ्रेंडली लुक बना सकता है।
पीले रंग के साथ लाल, हरा, रानी पिंक या रॉयल ब्लू जैसे रंग खूबसूरत कंट्रास्ट बना सकते हैं। अगर आपकी स्कर्ट सादी है, तो भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज चुनें। वहीं ज्यादा वर्क वाली स्कर्ट के साथ हल्का डिजाइन बेहतर रहेगा।
पीले चनिया-चोली के साथ पीछे बड़ी बो या डोरी वाला ब्लाउज ट्रेंडी और फेमिनिन लुक देता है। रंगीन टैसल या छोटी घंटियों वाली डोरी चुनें और बाकी स्टाइलिंग को संतुलित रखें।