Royal Blue Garba Makeup: डांडिया नाइट के लिए आई मेकअप से लेकर लिपस्टिक तक, ऐसे पाएं परफेक्ट लुक

रीता राय सागर

डांडिया नाइट पर रॉयल ब्लू लुक को खास बनाने के लिए मेकअप में ब्लू शिमर, ग्लोइंग बेस और सॉफ्ट लिपस्टिक का कॉम्बिनेशन चुनें। इससे ट्रेडिशनल लुक में आएगा ग्लैमरस ट्विस्ट।

ब्लू गरबा लुक मेकअप | Source: Pinterest

स्किन प्रेप करें

सबसे पहले चेहरा साफ करके हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में तैयार हो रही हैं तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। इससे मेकअप को स्मूद बेस मिलेगा।

ब्लू गरबा लुक मेकअप | Source: Pinterest

हल्का बेस देगा नेचुरल ग्लो

फुल कवरेज की मोटी लेयर के बजाय हल्का फाउंडेशन या स्किन टिंट लगाएं। जरूरत के अनुसार कंसीलर इस्तेमाल करें, ताकि चेहरा फ्लॉलेस दिखे और मेकअप भारी न लगे।

ब्लू गरबा लुक मेकअप | Source: Pinterest

रॉयल ब्लू शिमर से सजाएं आंखें

पलकों पर रॉयल ब्लू या नेवी ब्लू शिमर लगाएं। आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा गहरा शेड ब्लेंड करें। सिल्वर शिमर को बीच की पलकों पर लगाकर फेस्टिव टच पाएं।

ब्लू गरबा लुक मेकअप | Source: Pinterest

विंग्ड आईलाइनर से ड्रामैटिक लुक

ब्लैक विंग्ड आईलाइनर आंखों को डिफाइन करेगा। इसके साथ मस्कारा लगाएं और चाहें तो हल्की फॉल्स लैशेज चुनें। डांडिया नाइट के लिए वॉटरप्रूफ आई मेकअप का ही इस्तेमाल करें।

ब्लू गरबा लुक मेकअप | Source: Pinterest

पिंक ब्लश से फ्रेशनेस

गालों पर रोज या सॉफ्ट पिंक ब्लश लगाएं। चीकबोन्स पर हल्का हाइलाइटर इस्तेमाल करें। इससे चेहरा रोशनी में खूबसूरत दिखेगा, ध्यान रहे कि जरूरत से ज्यादा चमकदार न लगे।

ब्लू गरबा लुक मेकअप | Source: Pinterest

न्यूड या रोज लिपस्टिक चुनें

आंखों पर शिमर है तो होंठों पर रोज पिंक, मॉव या न्यूड पिंक लिपस्टिक अच्छी लगेगी। ज्यादा बोल्ड लुक चाहिए तो बेरी शेड भी चुन सकती हैं।

ब्लू गरबा लुक मेकअप | Source: Pinterest

ट्रेडिशनल टच

रॉयल ब्लू आउटफिट के साथ ट्रेडिशनल टच देना चाहते हैं, तो एक लाल बिंदी या स्टोन वाली बिंदी खूबसूरत लगेगा। ज्वेलरी का चुनाव अपने चनिया-चोली के वर्क के हिसाब से करें।

हेयरस्टाइल रखें स्टाइलिश

खुले सॉफ्ट कर्ल्स, हाफ-अप हेयरस्टाइल या स्लीक पोनीटेल चुन सकती हैं। गरबा में देर तक डांस करना है तो ऐसा हेयरस्टाइल रखें, जिसे बार-बार ठीक न करना पड़े।

सेटिंग स्प्रे से लॉक करें लुक

मेकअप पूरा होने पर सेटिंग स्प्रे लगाएं। साथ में ब्लॉटिंग पेपर और लिपस्टिक रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर टच-अप कर सकें। अब रॉयल ब्लू गरबा लुक में डांडिया नाइट के लिए तैयार हैं।

ब्लू गरबा लुक मेकअप | Source: Pinterest

Mangalsutra Fashion: ब्रेसलेट, रिंग या ब्रोच, जानें कौन-सा डिजाइन आपके लुक को मिलेगा मॉडर्न टच

Swipe Up