प्रीति शर्मा
दुनिया में एक ऐसा पहाड़ है जिसकी ऊंचाई बेहद कम है लेकिन उसके नजारे बहुत खूबसूरत हैं।
इस पहाड़ का नाम माउंट वायचेप्रूफ है जिसकी खूबसूरती किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है।
माउंट वायचेप्रूफ ऑस्ट्रेलिया में स्थित है जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है।
इस पहाड़ की ऊंचाई करीब 43 मीटर है। इसे दुनिया का सबसे छोटा माउंटेन माना जाता है।
हरी भरी घास, खुले मैदान और ऊपर से दिखता पूरा कस्बा इस जगह को खास बनाता है।
यहां पर लोग सनसेट और सनराइज के नजारे का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं।
दिखने में छोटा होने के बाद भी यहां की सुंदरता का कोई मुकाबला नहीं है।
इस बार कुछ हटके जगह देखना चाहते हैं तो इस माउंटेन को घूमने का प्लान कर सकते हैं।