रीता राय सागर
क्रम्बल पनीर में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर भुर्जी तैयार करें। इसे ब्रेड में भरकर तवे पर सेंक लें। यह प्रोटीन का अच्छा विकल्प है।
ब्रेड पर पुदीना-धनिया की चटनी लगाएं। ऊपर से खीरे, टमाटर और प्याज के स्लाइस रखें। इसका स्वाद बहुत फ्रेश और चटपटा होता है।
उबले आलू में हरी मिर्च, धनिया, अमचूर और भुना जीरा मिलाएं। इस फिलिंग को ब्रेड में भरकर कुरकुरा सेंकें।
भीगी मूंग दाल पीसकर उसमें मसाले और सब्जियां मिलाएं। मोटे चीले बनाकर दो ब्रेड स्लाइस के बीच रखें और हल्का सेंक लें।
बॉयल अंकुरित मूंग में प्याज, टमाटर, नींबू और चाट मसाला मिलाएं। इस फिलिंग से पौष्टिक सैंडविच तैयार करें।
मशरूम को दही, अदरक-लहसुन और तंदूरी मसाले में मैरीनेट करके पकाएं। फिर इसे ब्रेड में भरकर ग्रिल करें।
उबले स्वीट कॉर्न में बारीक कटी शिमला मिर्च, काली मिर्च और थोड़ा नींबू मिलाएं। ब्रेड में भरकर टोस्ट करें।
भुने बैंगन का भर्ता तैयार करें। इसमें प्याज, टमाटर और धनिया मिलाकर ब्रेड के बीच भरें। देसी स्वाद वाला अनोखा सैंडविच तैयार है।
उबले चने, नींबू और तिल के पेस्ट से हम्मस बनाएं। इसे ब्रेड पर लगाकर गाजर, चुकंदर और खीरे की लेयर रखें।
भुनी मूंगफली को दरदरा पीसें। इसमें प्याज, टमाटर, धनिया, नींबू और चाट मसाला मिलाएं। ब्रेड में भरकर हल्का टोस्ट करें।